ब्राम्हण महिला मंडल ने मनाया हरियाली महोत्सव

बालाघाट. सावन मास में हरियाली महोत्सव का विशेष महत्व है. सावन में हरियाली तीज का त्यौहार विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है, सौन्द्रर्य और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुर्नमिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. सावन के पूरे महिने में पूरी पृथ्वी पर हरियाली छाई रहती है और प्रकृति के अद्भुत सौन्द्रर्य का आनंद लेने के लिए महिलायें इस त्यौहार में झूले झूलती है और लोकगीत गाकर इस पर्व को मनाती है. साथ ही हरियाली दर्शाती हुई हरी साड़ी और हरी चूड़ियों के साथ सोलह श्रृंगार करती है.  

इसी कड़ी में आज 11 अगस्त को ब्राम्हण महिला मंडल द्वारा हरियाली महोत्सव का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. जिसमें विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गय. गुब्बारे फुलाकर जोड़ीदार के सहयोग से फोड़ना, पैरो में रस्सी बांधकर दौड़ते हुए चूड़ियों को एकत्रित करना, हरी भरी क्विन जैसी अन्य प्रतियोगितायें आयोजित की गई. जिसमें गुब्बारे फोड़कर जोड़ीदार के सहयोग से फोड़ने वाली प्रतियोगिता में प्रथम मोना मिश्रा एवं किरण मिश्रा तथा द्वितीय श्वेता शर्मा एवं अमृता शर्मा की जोड़ी रही. इसी तरह पैरो में रस्सी बांधकर दौड़ते हुए चुड़ियों को एकत्रित करने की प्रतियोगिता में प्रथम कविता शुक्ला एवं द्वितीय चांदनी मिश्रा रही. साथ ही हरी भरी क्विन का खिताब विद्या बाजपेयी तथा श्वेता शर्मा को दिया गया. इसके अलावा हरी भरी बहनों का लक्की ड्रा, पर्ची से निकाला गया. जिसमें रेखा शर्मा विजेता रही.  

हरियाली महोत्सव के दौरान ब्राम्हण महिला मंडल की बहनों द्वारा सावन के लोकगीत गाये गये और फूलो से सजे झूले में झूला गया. इस दौरान फूलों और पेड़ो के प्रतिकात्मक रूप से बनाये गये सेल्फी प्वाईंट में भी महिलाओं ने सेल्फी लेकर हरियाली महोत्सव का आनंद मनाया.

ब्राम्हण महिला मंडल द्वारा आयोजित हरियाली महोत्सव कार्यक्रम में महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती कृष्णा मिश्रा, अध्यक्ष श्रीमती संध्या दीक्षित, सचिव आरती शर्मा, कोषाध्यक्ष आरती मिश्रा, लीलावती इंस्टीट्यूट की संचालक श्रीमती विद्या बाजपेयी, कार्यक्रम संचालिका शोभा शर्मा, श्रीमती शशि पुरोहित, मंजुला तिवारी, प्रभा तिवारी, सुधा बाजपेयी, निर्मला त्रिपाठी, वृंदा स्वामी, रजनी शर्मा, शोभा बाजपेयी, मुन्नी मिश्रा, सरला दुबे, मंजू तिवारी, गोल्डी मिश्रा, रश्मि चौबे, मुक्ता मिश्रा, मनीषा शुक्ला, नंदा शुक्ला, रजनी दुबे, गीतांजली मिश्रा, कौशल्या पाठक, प्रियंका पाठक, शारदा मिश्रा, श्रीमती शर्मा, आराधना बाजपेयी, श्रद्धा मिश्रा, ज्योति मिश्रा, पायल शर्मा, रागिनी दीक्षित, पिंकी पांडे, सरला शुक्ला, शैल शर्मा, पूजा शर्मा, प्रियंका तिवारी, शिल्पी तिवारी, नेहा उपाध्याय, माधुरी शर्मा, सुमन शर्मा, अंकिता मिश्रा, लीलादेवी उपाध्याय, अमृता शर्मा, नेहा बाजपेयी, विनिता बाजपेयी, लता उपाध्याय, सीमा मिश्रा, सपना तिवारी, अड्डु उपाध्याय सहित अन्य सामाजिक महिलायें उपस्थित थी.  


Web Title : BRAMHAN MAHILA MANDAL CELEBRATED GREENERY FESTIVAL