फातिमा खान बनी मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस जलसंसाधन प्रकोष्ठ की अध्यक्ष

बालाघाट. जलसंसाधन विभाग में कार्यरत फतिमा खान को मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र खोंगल की सहमति और जिलाध्यक्ष सजल मस्की की अनुशंसा पर जल संसाधन प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है. गौरतलब हो कि महिला नेतृत्व फातिमा खान काफी लंबे समय से संगठनों के माध्यम से कर्मचारियों की आवाज बुलंद करती आ रही है. जिनके मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस जल संसाधन प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस नेत्री श्रीमती पुष्पा बिसेन, प्रदेश सचिव अनूपसिंह बैस, वरिष्ठ कांग्रेसी भीम फुलसुंघे, संगठन पूर्व जिलाध्यक्ष अंगिरा तिवारी, प्रदेश सचिव कादर रजा खान, सुनील मेश्राम, जिलाध्यक्ष सजल मस्की, कर्मचारी श्री कन्नौजिया, राम कुमार शुक्ला, मंजु पुरोहित, ज्योति सहारे, गुलाब मसखरे, किरण चौरसिया, संध्या जायसवाल, सविता दास, श्री कुंदन ने बधाई दी. जिलाध्यक्ष सजल मस्की ने अपेक्षा की है कि वह संगठन को मजबूत कर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में सार्थक प्रयास करेगी और जल्दी ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को विस्तार देगी.


Web Title : FATIMA KHAN APPOINTED AS CHAIRMAN OF MADHYA PRADESH EMPLOYEES CONGRESS WATER RESOURCES CELL