मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस का बैठक एवं मिलन समारोह 12 को

बालाघाट. मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस का नववर्ष पर बैठक एवं मिलन समारोह आगामी 12 जनवरी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में आयोजित किया गया है. उक्ताशय की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सजल मस्की ने बताया कि मिलन समारोह में मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहेंगे. जिसमें शासन के समस्त विभाग के कर्मचारियों पर समस्याओं पर चर्चा की जायेगी. साथ ही आगामी समय में कर्मचारी कांग्रेस द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की जायेगी. जिसमें जिले के सभी विभागो के कर्मचारियों से शामिल होने की अपील जिलाध्यक्ष सजल मस्की, ब्लॉक अध्यक्ष ओमकार गेंडाम, जीवनलाल ढेकवार, दिपक रामटेके, डी. एल. ऐड़े, वरूण देव, संजय सोनी, हेमंत झा, फातिमा खान, सुरेश शिववंशी, मतेश यादव, देवेन्द्र पटले, लेखराम रामटेक्कर, अरविंद सोनी ने की है.


Web Title : MADHYA PRADESH EMPLOYEES CONGRESS MEETING ANDAMP; MEET CEREMONY TO BE HELD ON 12TH