भाजपा नगर अध्यक्ष एवम पार्षद पति पर छेड - छाड़, रंगदारी का मामला दर्ज .

सिंदरी 08 अगस्त : मनोहरटांड सिंह बस्ती के रहने वाली पुष्पा देवी के मामले मे झामुमो की महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी मुर्मू द्वारा मंगलवार को  पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाने के बाद सिंदरी पुलिस रेस हो गई थी. उसी कड़ी मे वृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रमुख सिंह और वार्ड संख्या 53 की पार्षद चंपा देवी के पति गणेश महतो पर भारतीय दंड संहिता की धारा   385,354,341 एवं 323 के तहत कांड संख्या  76/2020, जिसमें छेड़खानी, रंगदारी एवम मारपीट का मामला दर्ज कर दिया गया है. 385 एवम 354 नोंबेलाबल है.   

पीड़ित की मां ने बोला केश दर्ज करने में जब इतना वक़्त लगा तो आगे भगवान जाने.

वहीं लक्ष्मी मुर्मू ने प्रशासन पर विश्वास दिखाते हुए कहा कि जो होना था हुआ पर अब जब केश दर्ज हुआ है तो त्वरित कार्यवाही करते हुए उन दरिदो को जेल भेजना चाहिए ताकि उन गरीब, असहाय परिवार को सुकून मिल पाए.