नेहरू बालिका उच्च विद्यालय में 10वीं के छात्राओ की विदाई

कतरास. नेहरू बालिका उच्य विद्यालय में 10 वी के छात्राओ को रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ विदाई दी. प्राचार्या पूर्णिमा सिंह ने सभी छात्राओ को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन मे उत्कृष्ट और बेहतर करने की कामना की.

शत प्रतिशत उपस्थिति के लिये छात्राओ को मैडल, फाइल, पेन देकर सम्मानित किया. संजना कुमारी, तुलसी कुमारी, कोमल कुमारी, सुमन कुमारी, नेहा कुमारी, रेणु कुमारी,पिंकी सहित अन्य छात्रा अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गये.

मौके पर विद्यालय की सचिव चंपा देवी, महिला कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, यदुनाथ सिंह चौधरी, विद्यालय के पूजा कुमारी, सुषमा सिन्हा, सिमा मिश्रा, विमल कुमारी, किशोरी कुमारी, ग्लैडिश जोशेफ, सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.