मजदूर नेता कांति मेहता का जन्म शताब्दी वर्ष का आयोजन 15-16 फरवरी को पुरी में

धनबाद: गांधी श्रम प्रतिष्ठान पुरी के मुख्य संरक्षक, इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बेरमो के विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार पुरी में गांधी श्रम प्रतिष्ठान मुख्यालय में इंटक, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कांति मेहता के जन्म शताब्दी वर्ष को 15 और 16 फरवरी को मनाने का फैसला लिया है.

       राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के महामंत्री एके झा ने कहा कि कांति मेहता जी गांधीवादी विचारधारा के सच्चे अनुपालक थे, जिन्होंने जीवनपर्यंत मजदूर आंदोलन को गांधीजी के बताए रास्ते पर चलाने का काम किया. कांति मेहता ने मजदूरों में राजनीतिक चेतना लाई. मजदूरों को गांधीवाद के रास्ते पर चलने का प्रशिक्षण दिया. इस प्रशिक्षण के लिए पूरे देश में कांति मेहता ने प्रशिक्षण संस्थान भी खोलने का काम किया. उनके निर्देश पर चल रहे प्रशिक्षण संस्थान को राजेंद्र बाबू ने मजबूती के साथ जीवंत रखा और पूरे देश में एक नई मिसाल कायम की. ऐसे संस्थानों से मजदूर न केवल अपने अधिकार की बात सीखता है, बल्कि सामाजिक सरोकार की हर चीजों का प्रशिक्षण प्राप्त करता है. गांधी-नेहरु-सुभाष चंद्र बोस के रास्ते पर चलकर मजदूरों को संपूर्ण भारतवर्ष को मजबूत रखने की इसकी स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए पूरा ज्ञान और प्रशिक्षण देने का काम किया गया है. कांग्रेस के मजबूत श्रम संगठन संगठन के रूप में देश को मजबूत रखने, औद्योगिक वातावरण को मजबूत रखने, सौहार्दपूर्ण रखने, मजदूरों में भाईचारे की भावना को मजबूत करने, मजदूरों में राष्ट्रप्रेम को मजबूत करने, राष्ट्रीय एकता को अझुण्ण रखने का पूर्ण ज्ञान हम ऐसे महान नेताओं के आदर्शों पर चलकर सीखने का काम करते हैं. आज देश के कोयला उद्योग सहित संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर चाहे संगठित हो या असंगठित उनके जीवन स्तर को सुधारने, उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का काम इंटक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी और राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कर रहा है. इन्हीं विषय बिंदुओं पर पूरे देश के मजदूर प्रतिनिधि आपसी विचार-विमर्श के लिए पूरी में कांति मेहता के जन्म शताब्दी वर्ष में एकत्रित हो रहे हैं.