विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

भूली : तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज भूली में मंडल के मंत्री विष्णु सिंह के आवास पर धनबाद विधायक राज सिन्हा और जिलाअध्यक्ष  चंद्रशेखर सिंह ने वृक्षारोपण किया.

विधायक राज सिन्हा एवं जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को एक-एक वृक्ष देकर भेंट किया. इस दौरान विधायक राज सिन्हा आम जनता से अपील करते हुए  कहां की  सभी लोग अपने अपने घर के आस-पास एक एक वृक्ष जरूर लगाएं  और वातावरण को शुद्ध बनाने में  मदद करें.  

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री मनोज गुप्ता जिला कार्यसमिति के सदस्य सत्येंद्र ओझा, श्रीनिवास सिंह , सुमन सिंह, पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार  उर्फ बिल्लू रजनीश, तिवारी विष्णु सिंह, सखीचंद महतो, पप्पू शर्मा, सुनील सिंह, मनमोहन सिंह, धीरेंद्र सिंह, ऋषभ राज कश्यप, संतोष सिंह, राजकुमार सिंह, रवि सिंह, कुक्कू सिंह, महेश विष्णु उपस्थित थे.