नेताजी की जयंती पर संस्था ने कि एक पौधा आपके कैम्पस में अभियान की शुरुआत

धनबाद. नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती के अवसर पर सामाजिक व शैक्षणिक संस्था आस ने एक पौधा आपके कैंपस में-2 अभियान की शुरुआत हिन्दुस्तान उर्वरक व रसायन लिमिटेड, सिन्दरी के महाप्रबंधक हिम्मत सिंह चौहान को एक पौधा भेंट कर किया.  

हर्ल सिन्दरी के महाप्रबंधक हिम्मत सिंह चौहान ने अभियान को आगे बढाते हुए सर्वप्रथम एक पौधा अपने कैंपस में लगाया. उन्होंने कहा की संस्था आस द्वारा शुरू की गई अभियान पर्यावरण संरक्षण के दिशा में संजीवनी बूटी का काम करेगी. समाजिक स्तर पर इस प्रकार के अभियान की शख्त आवश्यकता हैं.

वहीं संस्था के अध्यक्ष नृपेंन्द्र कुमार झा ने बताया की यह अभियान 23 जनवरी से लेकर 5 जून पर्यावरण  दिवस तक चलेगी. अभियान के तहत आमलोंगो को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी जाएगी व सैकड़ो पौधा लगाया जाएगा.  

मौके पर सीनियर मैनेजर ओ. पी. कुशवाहा, एच. आर. कुन्दन किशोर, संस्था के सदस्य पिंकु कुमार, दीपक कुम्भकार, बिभीषन कुमार, प्रयाग कुमार आदि मौजूद रहे.