26 सितंबर को महिला कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मलेन,  झरिया विधानसभा प्रभारी ने किया दौरा 

धनबाद : महिला कांग्रेस झरिया प्रखंड में आगामी 26 सितंबर को आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर झरिया विधानसभा प्रभारी आदरणीय रीता सिंह जी ने दौरा किया व कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दिया. मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि धनबाद के सभी प्रखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी करने है, जिसमे कार्यक्रर्ता सम्मेलन के बाद चौपाल और पोल खोल जैसे कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विफलता को जनता के बीच उठाना है और कांग्रेस के विचारधारा को जन जन तक ले जाना है.

उन्होंने कहा सारे कार्यक्रम आदरणीय नेटा डिसूजा जी महासचिव राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष झारखंड महिला कांग्रेस आदरणीय गुंजन सिंह जी के निर्देशानुसार किया जाना है. मौके पर झरिया प्रखंड अध्यक्ष नाजनीन परवीन, कुसमी देवी, अख्तरी खातून, गीता सिंह आदि मौजूद थी.