पीठाकयारी में साइवर अपराधी को गिरफ्तार करने गईं पुलिस को महिलाओं ने बैरन वापस लौटने को मजबूर कर दिया

रिपोर्ट -  बी के सिंह


निरसा :- गुप्त सूचना पर निरसा पुलिस ने एक  साइवर अपराधी को गोपालगंज से गिरफ्तार किया. उसने पूछताछ के क्रम में पीठाकयारी के किसी अन्य साइवर अपराधी के बारे में जानकारी दी. उसी के आधार पर निरसा पुलिस गिरफ्तार अपराधी को लेकर उक्त गांव में पहुंची गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया. पुलिस को बैरन वापस लौटना पड़ा. घटना के संबंध में संपर्क करने पर घटना की पुष्टि करते हुये निरसा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार कुशवाहा ने एक प्रश्न के उत्तर में महिलाओं द्वारा पुलिस पर पत्थरबाजी की घटना से इनकार किया  है.