महिलाओं के लिए मददगार बनेगा पुलिस की शक्ति एप छेड़खानी व अत्याचार से पीड़ित महिला तक फौरन पहुँचेगी पुलिस की मदद

धनबाद. महिलाओं युवतियों के साथ छेड़खानी या फिर किसी के द्वारा  उनके साथ अत्याचार होने पर धनबाद पुलिस तत्काल वैसे पीड़िताओं की मदद करेगी. पीड़िताओं को यह मदद शक्ति एप के माध्यम से मिल सकेगी.

बुधवार को सामाजिक संगठन समाधान टीम के साथ मिलकर धनबाद पुलिस ने एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं महिलाओं को शक्ति एप के फायदे से रूबरू कराया गया. कार्यक्रम में सिटी एसपी आर राम कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए.

कार्यक्रम के दरम्यान महिलाओं छात्राओं को बताया गया कि उनके साथ कभी कोई व्यक्ति छेड़खानी का प्रयास करता है या कोई सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें तंग कर रहा है या फिर किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई बदसूलकी करता है तो कोई भी पीड़िता शक्ति एप के जरिये फौरन पुलिस की मदद ले सकती है. इसके लिए महिलाओ को अपने एंड्राइड फ़ोन पर एप को डाउनलोड करना है.

एप में पीड़िता को अपना मोबाइल नंम्बर और ईमेल आईडी दर्ज करना है. जिसके बाद एप में मौजूद रेड बटन को क्लिक करते ही सम्बंधित पीड़िता का मैसेज पुलिस तक पहुँच जाएगा जिसके बाद पुलिस फौरन उस पीड़िता तक मदद पहुँचा सकेगी.

पुलिस ने हेल्पलाइन नंम्बर 9709795555 भी जारी किया है जिसपर कॉल करके तथा व्हाट्सएप्प के माध्यम से भी अपनी परेशानी पुलिस तक पहुँचा सकते है.