राम मंदिर निधि समर्पण अभियान टोली के साथ महिलाओं ने लगाए जय श्री राम के नारे

धनबाद. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हेतु श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के द्वारा पुरे भारत में समर्पण का कार्यक्रम चल रहा है. इसी क्रम में भदरीचक,सिजुआ के क्षेत्रों में भी आज समर्पण अभियान टोली निकली जहां समर्पण अभियान चलाया गया. अभियान में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर योगदान दिया और टोली के साथ जय श्रीराम का नारा लगाते रहे. अब तक के समर्पण से राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के कोष में करोडो रुपये का दान जमा हो गया है.

आज के अभियान टोली में संघ के महानगर कार्यवाह पंकज सिंह के अलावे  तेतुलमारी नगर अभियान प्रमुख चंदन गुप्ता,  सह अभियान प्रमुख अरुण गोस्वामी, प्रभात कुमार,  बस्ती अभियान प्रमुख साधु सिंह, विक्की सिंह, खुशी साव, अजय साव,  विजय साव,  प्रभु पासवान, गंगा महतो, राकेश पासवान, आकाश पासवान, नंददेव भारती, सूरज चौहान आदि लोग मौजूद थे.