स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व राज्यपाल की 119 वीं जयंती मनायी गयी

समस्तीपुर:- जिले के नगर भवन में आज महान स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल (मध्य प्रदेश) स्व० सत्यनारायण सिन्हा की 119 वीं जयंती समारोह मनाया गया. इस शुभ अवसर के मौके पर समस्तीपुर जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह, एस डी एम, एस पी दीपक रंजन, सदस्य बिहार विधान परिषद् राणा गंगेश्वर सिंह, पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष रधुवर राय, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनि, पूर्व मुखिया मुखिलाल सिंह कुशवाहा, प्रभारी अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समस्तीपुर राम जपन सिंह, जिला पार्षद मंजू देवी, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, पूर्व पार्षद अनुपम कुमार सिंह (हिरा) पूर्व प्रमुख शिवाजीनगर भरत सिंह, भाजपा नेता रामबालक पासवान, पूर्व जिला पार्षद जगन्नाथ कुँवर, संयुक्त सचिव जीतेन्द्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष जिला परिषद समस्तीपुर अनिल कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष तारकेस्वर गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष शिवानद बमबम युवा जिला उपाध्यक्ष सह रोसड़ा विधान सभा प्रभारी राजा पासवान, अरुण पासवान, राजेश झा, पाणडव चौधरी, प्रभु कुशवाहा, संजय पासवान आदि सभी युवा लोजपा कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सत्यनारायण सिन्हा के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया. समस्तीपुर के सपूत महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व राज्यपाल ने अपने जिला समस्तीपुर के पूरे देश में रौशन किए तथा अपने समय जो भी संभव हुआ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाते रहे, इस लिए हमारे देश का गौरव है. काफी बिलम्ब से ही सही उनके प्रति अपनी ओर से अपने जिला वासियो एवं सहयोगियो की ओर से उनका वंदन करते है. आज हम सभी संकल्प लेते है कि अगले वर्ष तक एक भव्य प्रतिमा जन सहयोग से लगाया जाय. इस कार्य में राणा गंगेश्वर सिंह एवं अनुपम कुमार सिंह(हिरा) एक-एक लाख रूपये से सहयोग करेंगे.

Web Title : 119TH ANNIVERSARY OF FORMER UNION MINISTER CUM FREEDOM FIGHTER CUM GOVERNOR CELEBRATED