रांची में दिखा धोनी का अलग अंदाज, पिच रोलर चलाकर खुद क्यूरेटर बन गए माही

रांची: महेंद्र सिंह धोनी का गाड़ियों से प्यार जगजाहिर है. उनके गेराज में साधारण से लेकर महंगी महंगी गाड़ियां लगी रहती है. धोनी को ड्राइविंग सीट पर बैठना इतना पसंद है कि कहीं भी धोनी जाते हैं तो अपनी कार को खुद ड्राइव करते नजर आते हैं. लेकिन रांची में धोनी इस बार रांची के स्टेडियम में पिच रोलर चलाते नजर आए और खुद क्यूरेटर बन गए.

विश्व कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हर बार एक नई भूमिका में नजर आते हैं. इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी महेंद्र सिंह धोनी रांची में है और लगातार जेएससीए स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करते नजर आते हैं.

रांची में धोनी पिच क्यूरेटर के साथ मैदान के बीचों-बीच अपने खास अंदाज में नजर आए. दरअसल पीच बनाने में जिस पिच रोलर की जरूरत होती है धोनी उसके ड्राइविंग सीट पर बैठकर पीच को रोल करते नजर आ रहे है.

महेंद्र सिंह धोनी पहले ही इन दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं और कई बार उनके संन्यास की खबरें भी सुर्खियां बनी थी लेकिन उनका नेट पर जाकर लगातार प्रेक्टिस करना इस बात की तस्दीक करता है कि उनकी रगों में क्रिकेट खून बन कर दौड़ता है.

अगले महीने शुरू होने वाले आईपीएल के लिए धोनी ने तैयारी भी शुरू कर दी है. 2 मार्च को वह अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग से जुड़ जाएंगे लेकिन फिटनेस बनाए रखने के लिए जेएससीए स्टेडियम के जिम में वह लगातार पसीना बहा रहे हैं. वहीं, प्रैक्टिस करने के बाद वह वहां के स्टाफ से मिलना भी नहीं भूलते इसी दौरान उन्हें पिच रोलर चलाते हुए देखा गया.


Web Title : DHONIS DISTINCT STYLE IN RANCHI, THE PITCH ROLLER, BECAME A CURATOR HIMSELF MAHI

Post Tags: