पंचायत सचिवालय में गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण

बेरमो : पुराना बस स्टैंड स्थित बैदकारो पश्चिमी के पंचायत सचिवालय में गरीब व असहायों के बीच जिप सदस्य चिंता देवी, प्रमुख गिरिजा देवी, मुखिया जितेन्द्र कुमार साव व वार्ड सदस्यों ने कंबल का वितरण किया. मुखिया ने बताया कि पंचायत स्तर पर सौ कंबलों का वितरण किया गया. वितरण के लिए गरीब व असहायों की सूची पहले ही बना लिया गया था.

पंचायत के जागो घासी, धनेश्वरी देवी, शांति मुंडा, सुमित्रा देवी, फुलेश्वरी देवी सहित सौ लोगों को कंबल वितरण किया गया. इस अवसर पर जिप सदस्य चिंता देवी ने कहा कि ऐसा सेवाकार्य सभी को करना चाहिए. प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि गरीबो की सेवा सबसे उत्तम है. वहीं पप्पू तिवारी, मनोज पासवान, जयकांत सिंह, अरबिंद सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ने भी इस कार्य की सराहना किया. वार्ड सदस्य सुधा देवी, ललिता देवी, सीता देवी, राजेंद्र हरि, स्वयं सेवक संतोष महतो आदि सक्रिय थे.


Web Title : DISTRIBUTION OF BLANKETS AMONG POOR AND HELPLESS

Post Tags: