मेला से लौट रही चार नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म

रांची. खूंटी के काला माटी में मेला से लौट रही चार नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आया है. घटना बुधवार शाम की है.  6 लड़कियां मकर संक्रांति पर रंग रोड़ी मेला देखकर वापस अपने घर फूंदी गांव लौट रही थीं. आरोपियों ने लड़कियों को अकेला देख पकड़ लिया. इसी बीच 2 लड़कियां वहां से भागने में सफल रही जबकि 4 लड़कियों को आरोपियों ने पकड़ लिया और हातूदामी गांव लेजाकर दुष्कर्म किया.

पीड़िताओं ने बताया कि मेला देखकर जब लौट रहीं थीं तो रास्ते में तीन बाइकों पर सवार 6 लड़के आए और लड़कियों को ले गए. इनमें से एक आरोपी, लड़कियों के साथ ही पढ़ता है जबकि बाकियों की पहचान नहीं हो सकी है. भागने में सफल रहने वाली दो लड़कियों ने पीड़िताओं के परिजन को घटना की जानकारी दी थी. इसके बाद परिजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर लड़कियों को छुड़ाया. यह घर पुष्कर मुंडा का है और घटना को अंजाम देने में उसका बेटा भी शामिल है.

Web Title : GANG RAPE OF FOUR MINOR GIRLS RETURNING FROM MELA

Post Tags: