लंगटा बाबा समाधि खरगडीहा में अखिल चित्रांश परिवार द्वारा टी स्टॉल लगाया जाएगा

जमुआ/गिरीडीह : शनिवार को अखिल चित्रांश परिवार जमुआ प्रखंड की एक बैठक सदानन्द  बाल ज्ञानोदय विधालय जगरनाथडीह के प्रांगण  में कुणाल  सिन्हा के अध्यक्षता में हुई. बैठक में  कायस्थ युवा जिला अध्यक्ष  परिणय कुमार सिन्हा मौजूद थे.  

बैठक में निर्णय लिया गया कि पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लंगटा बाबा समाधि स्थल खरगडीहा में टी स्टॉल का आयोजन अखिल चित्रांश परिवार के द्वारा किया जाएगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रखंड स्तर पर चित्रांश परिवार का संगठन मजबूत किया जाएगा. इसके लिए जिस गांव में चित्रांश परिवार के लोग हैं, उक्त गांव में जाकर संपर्क अभियान चलाया जाएगा.

अखिल चित्रांश परिवार की अगली बैठक 17 फरवरी को जमुआ में  होगी. जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा किया जाएगा.  

बैठक में मुख्य रूप से जमुआ से शुभम सौरभ, मनीष कुमार सिन्हा,बिट्टू सिन्हा, बेलकुंडी से अमित सिन्हा, आशीष कुमार सिन्हा, नीरज सिन्हा, पोबी से नितेश कुमार सिन्हा, राजा सिन्हा, लताकी से अनुपम सिन्हा, ऋसिकान्त सिन्हा, जगन्नाथडीह से कुणाल सिन्हा, जितेन्द्र कुमार दाराद, नीलेश सिन्हा, प्रिंस दराद, कुंदन सिन्हा, परिणय सिन्हा, सुमित दाराद, शुभम दाराद, नीतेश सिन्हा, अनुपम सिन्हा, प्रशांत सिन्हा, संजीव सिन्हा, विकाश सिन्हा, अमित सिन्हा, आशीष सिन्हा, अंशु सिन्हा, रोशन सिन्हा, निशिकांत सिन्हा एवं रोहित दाराद आदि उपस्थित थे.


Web Title : TEA STALL WILL BE INSTALLED BY THE AKHIL CHITRANS PARIWAR

Post Tags: