मध्य इंडोनेशिया में आए भूस्खलन से एक की मौत, तीन घायल

जकार्ता : मध्य इंडोनेशिया में एक चट्टान के नजदीक भूस्खलन हुआ, जहां बच्चे खेल रहे थे. इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. देश के आपदा एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने ऑनलाइन एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें नजर आ रहा है कि गुरुवार दोपहर ग्रामीण एक बच्चे को धंसी हुई मिट्टी से बाहर निकाल रहे हैं. उन्होंने बताया कि छह लोगों के समूह में तीन बच्चे घायल हो गए और दो सुरक्षित हैं.

राजधानी जकार्ता से करीब 100 किलोमीटर (60 मील) दूर जावा के सुकाबूमी जिले में भूस्खलन अचानक उस समय हुआ, जब बच्चे एक पहाड़ी इलाके में रेल पटरियों के आस-पास खेल रहे थे. इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ आने की घटना अक्सर होती रहती है. जावा के मुख्य द्वीप सुकाबूमी में इस महीने की शुरुआत में एक भूस्खलन हुआ था, जिसमें 32 लोग मारे गए थे.

बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2018 में इंडोनेशिया सुंडा स्ट्रेट पर एनाक क्राकाटोओ ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद आई सुनामी ने जावा और सुमात्रा द्वीप में शनिवार देर रात तबाही मचाई. इसकी पहले से कोई चेतावनी जारी नहीं हुई थी. सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र जावा के पश्चिमोत्तर का पांडेगलांग रहा जहां 290 लोगों की मौत हुई थी.

Web Title : LANDSLIDES IN CENTRAL INDONESIA ONE KILLED

Post Tags: