रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से हाजी हुसैन अंसारी, चंपई सोरेन, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी और मिथलेश ठाकुर और कांग्रेस से बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई.
मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं. इसमें से मुख्यमंत्री समेत 4 पहले ही मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं. 7 मंत्री और बनने के बाद अब सिर्फ 1 मंत्री की जगह खाली है. हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम व डॉ. रामेश्वर उरांव और राजद से सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी.