झारखंड कुशवाहा महासभा ने स्वर्गीय अकलू राम महतो को दी श्रद्धांजलि

धनबाद. टेंपल रोड धनबाद में झारखंड कुशवाहा महासभा  द्वारा  अकलू राम महतो को श्रद्धांजलि दी गई तथा एक मिनट का मौन व्रत रखा गया. स्वर्गीय अकलू राम महतो का कुशवाहा समाज के  संगठन को मजबूत करने  में महत्वपूर्ण योगदान था.  

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तथा झारखंड कुशवाहा समाज के रविंद्र वर्मा ने कहा  स्वर्गीय अकलू राम महतो ने पूरे प्रदेश में समाज को एकजुट करने में अथक परिश्रम किया था सफलता प्राप्त की थी जिसका परिणाम यह है कि आज कुशवाहा समाज एकजुट है. राजनीतिक जीवन में वे एकीकृत बिहार के वित्त मंत्री रह चुके थे तथा वे समाजवादी विचारधारा के थे.  

श्रद्धांजलि सभा में गिरिडीह के कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा तथा झारखंड कुशवाहा समाज के अध्यक्ष लालबाबू सिंह, उचित महतो, रामदेव महतो, विद्यार्थी सिंह, डॉ अशोक कुमार, मुकेश कुशवाहा, सतेंद्र मंडल, सतेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुशवाहा, योगेश प्रसाद यादव, संदीप कुमार, संतोष कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, अमरनाथ प्रसाद, भास्कर झा, आदित्य वर्मा, बाघमारा के सूरज महतो समेत अन्य उपस्थित थे.