गांधी जयंती पर भाजपा निकालेगी पदयात्रा, आज सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलायेगी भाजपा

बालाघाट. केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर आज भाजपा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर पदयात्रा निकालेगी. जो पूरे एक माह तक चलेगी. जिसमें जिले के सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन प्रत्येक विधानसभा में दो दिनों तक शामिल रहेंगे. भाजपा आज प्रतिकात्मक रूप से पैदल यात्रा का शुभारंभ करेगी. दशहरा के बाद यह पदयात्रा सभी विधानसभा में निकाली जायेगी. जिसका नेतृत्व विधायक एवं पूर्व विधायक करेंगे. यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी ने प्रेसवार्ता मंे प्रेस को दी.  

इस दौरान सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता एलकर, विधायक रामकिशोर कावरे, युवा नेत्री मौसम हरिनखेड़े, शैलेन्द्र सेठी मौजूद थे. भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भाजपा आज गांधी जयंती से पदयात्रा निकालेगी, जो सभी विधानसभा में निकलेगी. उन्होंने बताया कि आज सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भाजपा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगी. जिसकी शुरूआत मोती नगर चौक से की जायेगी. जिसके आसपास के क्षेत्र में भाजपा लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए सफाई अभियान चलायेगी.


Web Title : BJP TO LAUNCH PADYATRA ON GANDHI JAYANTI, PUBLIC AWARENESS CAMPAIGN AGAINST SINGLE USE POLYTHENE TODAY