बालाघाट नगर में चल रहा भाजपा का सदस्यता अभियान

बालाघाट. भाजपा संगठन द्वारा मनाये जा रहे सदस्यता पर्व में भाजपा पूरे जिले में सदस्यता अभियान चला रही है. इसी कड़ी में भाजपा, बालाघाट नगर के 13 नगर केंद्रों में सदस्यता महाभियान तेजी से जारी है. भाजपा ने नगर के वार्ड क्रमांक 1 और नगर केंद्र बूढ़ी-भटेरा चौकी में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पालक, विस्तारक रमेश रंगलानी, वरिष्ठ नेता राजकुमार रायजादा, नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर और सत्यनारायण (भुरु) अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया. जहां बड़ी संख्या में सर्वहारा वर्ग के लोगों ने भाजपा की सदस्यता खुले मन से उत्साह पूर्वक ग्रहण की. नव सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दुनिया की सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल में शामिल होने का अवसर भाजपा ने प्रदान किया और इस बात खुशी है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व को पोषित करने वाले राष्ट्रवादी राजनीतिक दल से हमें जुड़ने का सौभाग्य मिला. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी ने आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया. ताकि वह भी भाजपा की विचारधारा से जुड़कर राष्ट्रवाद, विकासवाद और देश के लिए अमूल्य योगदान देने में अपना सहयोग प्रदान कर सके. भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि बालाघाट नगर में सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, जिसमें सभी वर्गो के लोग खुशी और उत्साह से जुड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है.  


Web Title : BJPS MEMBERSHIP CAMPAIGN IN BALAGHAT NAGAR