पहलगाम आतंकी घटना पर जिला अधिवक्ता संघ ने जताया आक्रोश, सौपा ज्ञापन

बालाघाट. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ जिला अधिवक्ता संघ ने भी घटना की निंदा करते हुए कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन साैंपा है. जिसमें उन्होंने आतंकवादियों की इस कायराना हरकत पर अपना आक्रोश जताते हुए आतंकवादियों पर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है. गुरुवार की शाम सौंपे गए इस ज्ञापन के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी सदस्यों और अन्य अधिवक्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो वहीं उन्होंने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटनाक्रम में दंडात्मक कार्यवाही कर आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की.


Web Title : DISTRICT ADVOCATES ASSOCIATION EXPRESSES OUTRAGE OVER PAHALGAM TERROR INCIDENT, SUBMITS MEMORANDUM