शासकीय पी.जी. कॉलेज ने किया स्पाइडर रिसर्च के लिए एम.ओ.यू.

बालाघाट. स्पाइडर्स (मकडियों) का संसार बड़ा ही अद्भुत है और पारिस्थितिक तंत्र एवं जैव विविधता में इसका अपना महत्व है. इसके अतिरिक्त स्पाइडर वेनम एवं स्पाइडर सिल्क का अपना अलग आर्थिक महत्व है. वर्तमान में शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एम. एस. मरकाम एवं डॉ. दुर्गेश अगासे के मार्गदर्शन में मकड़ियों की जैव विविधता एवं मकड़ियों के वेनम द्वारा कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में शोध कार्यो को गति प्रदान करने के लिए जे. डी. एस. पी. कॉलेज दरियापुर, अमरावती, महाराष्ट्र एवं जिले के शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी कॉलेज बालाघाट के बीच एक एम. ओ. यू. किया गया. इस एम. ओ. यू. का उद्देश्य स्पाइडर रिसर्च को बढ़ावा देना है, जिसके अंतर्गत स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, फैकेल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, जॉइंट रिसर्च प्रोजेक्ट और स्पाइडर्स का साइंटिफिक कलेक्शन आदि का कार्य किया जाएगा. एम. ओ. यू. के समन्वयक डॉ. दुर्गेश अगासे एवं जे. डी. एस. पी. कॉलेज दरियापुर, अमरावती से डॉ. अतुल बोड़के होंगे. इस एम. ओ. यू. का मार्गदर्शन प्राणी शास्त्र विभाग के विभागाध्य डॉ. एम. एस. मरकाम करेंगे तथा प्राणी शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. साजिया तबस्सुम, डॉ. पुष्पलता कमलेशिया एवं श्रीमती अर्चना सोनी के द्वारा इस एम. ओ. यू. में सहयोग प्रदान किया जाएगा. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिरसाटे एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. पी. एस. कातुलकर एवं डॉ. एन. एम. कुरैशी तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वर्ग द्वारा प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई.                                                                                                                       


Web Title : GOVERNMENT P.G. COLLEGE SIGNS MOU FOR SPIDER RESEARCH