चुनावी कार्यशाला में विधायक एवं संगठन चुनाव सहप्रभारी कावरे ने दी जानकारी

परसवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी मंडल परसवाड़ा की एक दिवसीय चुनावी कार्यशाला जैन स्थानक भवन परसवाड़ा में आयोजित की गई. जिसमें आगामी मंडल के पदाधिकारी का चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई. इस एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के चुनाव सह प्रभारी परसवाड़ा विधायक रामकिशोर कावरे ने परसवाड़ा मंडल के लिए चुनाव अधिकारी घोषित किये. जिसमें तुलसीराम बघेल एवं महिंद्र तिवारी को मंडल परसवाड़ा का चुनाव अधिकारी घोषित किया गया.  

कार्यशाला में  मंडल के चुनाव के पूर्व बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष का चुनाव कराये जाना तय किया गया. जिसके बाद ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से तय किया जायेगा. इस एक दिवसीय कार्यशाला में बूथ के पालक, संयोजक, मंडल के पदाधिकारी एवं भाजयुमो पदाधिकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. इसी कड़ी में चुनावी कार्यशाला का आयोजन  लामता मंडल में भी किया गया. जिसमें मंडल लामता के चुनाव प्रभारी गुड्डा मरकाम एवं जिले के निर्वाचन सह प्रभारी रामकिशोर कावरे मौजूद थे. जबकि आज 15 सितंबर को चुनावी कार्यशाला का आयोजन हट्टा मंडल एवं बालाघाट ग्रामीण मंडल में किया जाएगा. जिसमें जिला चुनाव प्रभारी विक्रम देशमुख व सह प्रभारी राजेंद्र सिंह ठाकुर सम्मिलित होंगे.

इस दौरान सम्मल सिंह धुर्वे, रामेश्वर कटरे, गुड्डा मरकाम, अशोक अवधिया, शिवदयाल ऐडे, तुलसीराम बघेल, अशोक कटरे, विमल कोचर,हिरदेसाय हिरवाने, निरख अमूले,प्रीतम बोपचे,महेंद्र तिवारी, कमलेश सलोकर, सोनू गौतम, योगेश शरणागत, पंकज ठाकरे, शिवानी तिलासी, सिद्धार्थ जैन सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Web Title : INFORMATION GIVEN BY MLA ANDAMP; ORGANIZATION ELECTORAL CO CHARGE KAVRE AT ELECTION WORKSHOP