सेवा ही संकल्प भाव से मनाया गया मौसम दीदी का जन्मदिन

बालाघाट. भाजपा महामंत्री और जनभागीदारी अध्यक्ष मौसम बिसेन हरिनखेडे का जन्मदिन 3 दिसंबर शनिवार को जगह-जगह आमजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बेहद ही सादगी पूर्ण तरीके से सेवा ही संकल्प भाव के साथ मनाया. वहीं आजादी के अमृत महोत्सव पर मौसम बिसेन ने अपना जन्म दिवस सुबह की पहली किरण के साथ बालाघाट नगर में स्थित देश के उन सभी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संतो, महापुरुषों एवं मां भारती के सेवकों जिसमें सर्वप्रथम महारानी दुर्गावती, इसके बाद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, संत रविदास, अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह, रानी अवंतीबाई, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले, संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, महाराणा प्रताप, हिंदवी स्वराज्य संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज, मां भारती पुत्र चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज, संत सेनाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.

इस अवसर पर मौसम बिसेन ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर इस अमृत काल में अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को जनसेवा राष्ट्र सेवा एवं पर्यावरण की सेवा में अर्पित करू इसी विचार के साथ सेवा का संकल्प लिया है. इसके पश्चात श्रीमती मौसम सेवा भारती छात्रावास पहुंची. जहां बच्चों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके दीर्घायु की कामना की. तदुपरांत अमर बलिदानी भगसिंह जिला चिकित्सालय में चल रहे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पहुंचकर डॉक्टरों एवं शिविरार्थियों को सेवा प्रदान की. इसके बाद जिले के वरिष्ठ जनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस खास मौके पर बड़ी संख्या में आम जनमानस भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.


Web Title : MAUSAM DIDIS BIRTHDAY CELEBRATED WITH DEVOTION