आंबेडकर की प्रतिमा का विरोध करने वाले पर लगे एनएसए, बालाघाट में भीम आर्मी सेना ने चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया के नाम सौंपा ज्ञापन, सेना अध्यक्ष ने कहा सभी न्यायालयो में लगे प्रतिमा

बालाघाट. ग्वालियर हाईकोर्ट बेंच परिसर में डाॅ. बाबा साहब आम्बेडकर की प्रतिमा लगाने के विरोध में खड़े अधिवक्ताओं के खिलाफ भीम आर्मी सेना ने मोर्चा खोल दिया है. गुरूवार को भीम आर्मी सेना ने प्रतिमा लगाए जाने की मांग को लेकर चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया के नाम, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा. जिसमें संविधान निर्माता की प्रतिमा लगाने का विरोध करने वालो पर एनएसए के तहत कार्यवाही किए जाने की मांग की.

भीम आर्मी सेना जिलाध्यक्ष रितेश बोरकर ने घटना को निंदा करते हुए बताया कि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद प्रतिमा लगनी थी लेकिन कुछ मनुवादी विचारधारा के लोग, इसका विरोध कर रहे है. संविधान निर्माता और पहले कानून मंत्री का विरोध, साफ जाहिर करता है कि आज भी, उनके प्रति घृणा और नफरत करते है, जो सीधे संविधान से नफरत करते है, जिन पर एनएसए के तहत कार्यवाही की जाए. भीम आर्मी सेना मांग करती है कि जल्द ही ना केवल ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब आम्बेडर की प्रतिमा स्थापित की जाए, बल्कि सभी कोर्ट में बाबा साहब की प्रतिमा को लगाया जाए.  

दरअसल, हाईकोर्ट ग्वालियर की बेंच परिसर में डाॅ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा लगाया जाना था. जिसके लिए चंदा एकत्रित कर प्रतिमा तैयार भी करा ली गई है लेकिन, यहां अधिवक्ता ही प्रतिमा लगने के विरोध में खड़े हो गए है. जिस मामले में भीम आर्मी सेना के दखल के बाद, यह मामला और गर्म हो गया है.  गुरूवार को मुख्यालय में भीम आर्मी सेना के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया के नाम ज्ञापन सौंपा और प्रतिमा लगाने तथा प्रतिमा लगाने के विरोध में खड़े लोगों पर कार्यवाही की मांग की.  


Web Title : THE BHIM ARMY IN BALAGHAT SUBMITTED A MEMORANDUM TO THE CHIEF JUSTICE OF INDIA AGAINST THOSE WHO OPPOSED AMBEDKARS STATUE.