वार्ड नंबर 1 में वंदे मातरण राष्ट्र अभियान समिति ने दिया घर-घर तिरंगा का संदेश

बालाघाट. देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत 11 अगस्त को जिला संघ चालक वैभव कश्यप, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, सुरजीतसिंह ठाकुर, भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र भारद्वाज, पूर्व पार्षद सिद्धार्थ शेंडे, डॉ. घनश्याम परते सहित अन्य वंदे मातरण राष्ट्र अभियान समिति ने वार्ड क्रमांक 01 में घर-घर तिरंगा वितरित कर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत नगर के वार्ड क्रमांक 01 घर-घर तिरंगा का वितरण कर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया. उन्होंने कहा कि आज देश के सभी नागरिकों को राष्ट्रप्रेम के भाव के साथ, इस अभियान में सहभागी बनने की जरूरत है, ताकि देश के तिरंगे नीचे भारतवासियों की एकता दिखाई दे और तिरंगा अभियान साकार रूप ले सके.

भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि वंदे मातरण राष्ट्र अभियान समिति की ओर से नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 में 75 परिवारों को तिरंगा ध्वज का वितरण किया गया. जिसमें उनसे अपील की गई कि वह घर की सबसे उंची जगह पर तिरंगा ध्वज लहराकर गर्व की अनुभूमि करें, चूंकि इस तिरंगे के लिए देश के महान शहीदों ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया. जिसके लिए हम राष्ट्रप्रेम के भाव से अपने-अपने घरो में तिरंगा लहराये.


Web Title : VANDE MATARAN RASHTRA ABHIYAN SAMITI DELIVERS DOOR TO DOOR MESSAGE OF TRICOLOUR IN WARD NUMBER 1