युवा नेत्री मौसम ने श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज को किया नमन, जन्मदिन पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सामाजिक बंधुओ ने दी बधाई

बालाघाट. जिले की युवा नेत्री श्रीमती इंजी. मौसम हरिनखेड़े ने 3 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर कुनबी समाज के आराध्य श्रीमंत शिवाजी महाराज की कृषि उपज मंडी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.  इससे पूर्व जन्मदिन पर श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापुरूषों को नमन करने पहुंची भाजपा महामंत्री एवं युवा नेतृत्व श्रीमती मौसम हरिनखेड़े का नपा सभापति श्रीमती संगीता खगेश कावरे ने तिलकवंदन कर उनका मुंह मीठा कराया. इस दौरान साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती हेमा वाधवानी का भी स्वागत किया गया. यहां कुनबी समाज और अन्य सभी  बंधुओं द्वारा श्रीमती मौसम का पुष्पहार और पुष्पगुच्छ से स्वागत कर बारी-बारी से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें और बधाई दी.  

इस दौरान नगरपालिका की सभापति श्रीमती संगीता खगेश कावरे, वार्ड पार्षद श्रीमती रैना सुराना, दिनेश बढ़ई, खगेश कावरे, रामेश्वर फुंडे, शिव मुनेश्वर, सागर देशमुख, रमेश बढ़ई, रामेश्वर कोरे, दीपक सेलोकर, पंकज कामडे, नरेंद्र बाजीराव गाड़वे, अभिषेक बढ़ई, रविंद्र बढ़ई, सुनील कोरे, श्रीमती कल्पना बहेकार, संगीता फुंडे, ममता बहेकार, कुमुद बढ़ई, माया मुनेश्वर, भाजपा वरिष्ठ नेता महेन्द्र सुराना, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल धुवारे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह ठाकुर, धीरज सुराना, कक्की बाजपाई, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेंद्र कटरे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.  


Web Title : YOUNG LEADER MAUSAM PAYS TRIBUTE TO CHHATRAPATI SHIVAJI MAHARAJ ON HIS BIRTHDAY