झारखंड विकास मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक

देवघर (बिजय कुमार, ब्यूरो, संथाल परगना) :  देवघर प्रखंड के पिछड़ी बाद मोड में देवघर जिला अनुसूचित जनजाति झारखंड विकास मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष जूनियर बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सर्वप्रथम संगठन की समीक्षा की गई एवं समिति को पुनर्गठन किया गया तथा आगामी 2 मार्च को मधुपुर विधानसभा स्तरीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन की जाएगी.  

साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में गोड्डा लोकसभा से पार्टी के नेता माननीय प्रदीप यादव जी को जिताने का संकल्प लिया. इसके लिए पार्टी एवं मोर्चा के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य प्रचार प्रसार में लग जाएंगे. बैठक में मोर्चा के केंद्रीय सचिव सुशील टुडू ने कहा कि एकमात्र झारखंड विकास मोर्चा झारखंड की पार्टी है जो यहां आदिवासी के हित में बात करती है.

वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार एससी एसटी एक्ट को कमजोर करने का प्रयास की, संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम को हटाने का प्रयास किया जो आदिवासी हित में नहीं है. वही माननीय बाबूलाल मरांडी जी जो झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री थे और झारखंडियों के हित में यहां के स्थानीयता को लेकर 1932 का खतियान को आधार मानकर लागू किया था.  

जो वर्तमान सरकार ने निरस्त कर दिया. इसलिए आदिवासियों का एक मात्र पसंदीदा पार्टी झारखंड विकास मोर्चा बन गई है. वही देवघर जिला के जिला अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, केंद्रीय नेता सहीम खान ने भी पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर दिया ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार को उखाड़ फेंक सकें.  

इस बैठक में मोर्चा के सर्वेश्वर मरांडी, जिला महामंत्री दिनेश मंडल, श्रीनाथ मरांडी, कुमारमनी टूडू, मोतीलाल मुर्मू, ईश्वर सोरेन, सुबोध सोरेन, दरबारी हसदा, लक्ष्मण किस्कू, देबू बेसरा, सुखदेव मरांडी, विश्वनाथ बास्की, अमित हासदा, विनोद किस्कू, लक्ष्मण मुर्मू, श्रीजल मरांडी, अमीन बेसरा, कन्हाई किस्कू, चंदन मुर्मू तथा प्रखंड के अध्यक्ष गुलाब यादव, राजेश यादव, अनूप लाल एवं जिले के समीर कर्महें एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.  

बैठक के अंत में पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के तमाम जवानों  को श्रद्धांजलि अपिर्त करने के लिए दो मिनट का मौन रखा.

Web Title : MEETING HELD OF JHARKHAND VIKAS MORCHA WORKING COMMITTEE

Post Tags: