धनबाद: शहर में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रहे पॉलीथिन के प्रयोग के खिलाफ नगर निगम का अभियान सुरु इसके लिए नगर निगम ने टीम का भी गठन किया है. नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस ने बताया कि शहर में पॉलीथिन के प्रयोग की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं. इसको देखते हुए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रतिबंध है, लेकिन शहर में पॉलीथिन का प्रयोग हो रहा है. नगर निगम ने शुरुआत में कुछ दिनों तक अभियान चलाया, तो इसका असर भी दिखा था, लेकिन धीरे-धीरे फिर से पॉलीथिन बाजार में दिखने लगा है. अब एक बार फिर से नगर निगम ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है.