इसरत जहां को न्याय दिलाने के लिए बलियापूर में निकाला गया कैंडल मार्च

धनबाद. इसरत जंहा हत्याकांड को लेकर बीती शाम  बलियापूर और भिखराजपूर के युवाओ ने केंडल मार्च निकाल कर  हत्यारों के प्रति रोष प्रकट किया तथा उन्हें फांसी देने की मांग की गई.  

कैडल मार्च का संचालन फहीम खान ने  किया जिसमे मुख्य रुप से समीम खान, इनाम खान, अमजद अली, अमजद शेख, इमरान खान और बलियापूर और भिखराजपूर के बहुत से नौजवान मौजूद थे.  

नवागढ पंचायत के लोगो ने भी कहा कि  हमारी  संवेदना लड़की वालो के परिवार के  साथ है. प्रशासन  जांच कर जो भी दोषी हैं  उसे  कड़ी से कड़ी सजा दे.

क्या है  मामला- इसरत जहान के परिवार वालो का आरोप हैं  कि दहेज के  लिए  उसके बेटी की बर्बरता से मारपीट की गई जिसके कारण उसकी मूत्यु हो गई. 11 सितम्बर को सरायढेला  पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सरायढेला थाना में  आ गयी है और जल्द ही मधुबन थाना से  सम्पर्क करेगी.