भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर नगर अध्यक्ष ने किया उन्हें याद, दिया श्रधांजलि

निरसा(बंटी झा) : चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्लू बाउरी के आवासीय कार्यालय पर बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनके तस्वीरों पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें याद किया. मौके पर नगर अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी ने कहा कि प्रतिष्ठित आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को आज उनकी पुण्यतिथि पर याद किया जा रहा है. मुंडा जनजाति के एक निडर शख्सियत रहे.   बिरसा मुंडा ने बंगाल, बिहार और झारखंड की सीमा से लगे क्षेत्रों में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था.

मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बुलन बाउरी, उपाध्यक्ष अजय बाउरी, मदन बाउरी, विकास उपाध्याय, गिरीश अग्रवाल, मुन्ना खान, कल्याण दास एवं भाजपा युवा नेता अभिमन्यु कुमार आदि सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दे कर उन्हें याद किया.