सीबीएसई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में धनबाद पब्लिक स्कूल ने रचा इतिहास

धनबाद. सीबीएसई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 2019 का आयोजन ध्रुव ग्लोबल स्कूल संगमनेर अहमदनगर महाराष्ट्र में 7 नवंबर से 9 नवंबर तक आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष के योग के अपने अपने   जॉन से प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाली स्कूल टीम उपस्थित हुए.

प्रथम चक्र के बाद  फाइनल चक्र में  12 टीम ध्रुव अकैडमी अहमदनगर, अचार्यकुलम हरिद्वार, धनबाद पब्लिक स्कूल धनबाद, रोटरी इंग्लिश मीडियम स्कूल महाराष्ट्र आदित्य विद्याश्रम  दमदम, ओपी जिंदल मॉडल स्कूल हिसार, डीएवी मॉडल स्कूल दुर्गापुर डॉक्टर कलमाड़ी शामराव हाई स्कूल महाराष्ट्र, बेल्लम विद्यालय मलयालम, महेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल  विद्याधर नगर, सनातन धर्म पब्लिक स्कूल आंध्र प्रदेश, भारतीय विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम स्कूल महाराष्ट्र, बालिका वर्ग के फाइनल राउंड में क्वालीफाई की 

फाइनल राउंड मैं प्रथम स्थान  ध्रुव ग्लोबल स्कूल संगमनेर द्वितीय स्थान  धनबाद पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान अचार्यकुलम हरिद्वार  एवं डीएवी मॉडल स्कूल दुर्गापुर रही  वही बालक वर्ग  मैं धनबाद पब्लिक स्कूल की टीम चौथे स्थान पर रहे धनबाद पब्लिक स्कूल की बालिका वर्ग की टीम में अंकिता शर्मा, अंजू दत्ता, दीपिका, शताक्षी, दीपशिखा दान थी.

वही  बालक वर्ग में युवराज, प्रतीक कुमार, अमन राज दुबे, पीयूष अग्रवाल, अनुभव शर्मा, टीम  मे थे वहीं पर शिक्षक के रूप में  पिंकी सिंह  एवं  शशिकांत पांडे  थे इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या शारदा महाजन स्कूल प्रशासन के अध्यक्ष शरत दुदानी महासचिव एसके जैन संयुक्त सचिव शैलेश अग्रवाल एवं समस्त स्कूल प्रशासन के पदाधिकारी एवं अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी