राजकमल सरस्वती विद्या मन्दिर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रम

धनबाद : राजकमल सरस्वती विद्या मन्दिर, अशोक नगर, धनबाद में विद्यालय के मंत्री विनोद कुमार तुलस्यान ने ध्वजारोहण किया. मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष शंकर दयाल बुधिया, उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार पटनिया, सह मंत्री संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर अग्रवाल, विद्यालय प्रबन्ध समिति के डा0 एस. पी. अग्रवाला, संजय मोर, राजेश रिटोलिया, रामेश्वर अग्रवाल, गुरूचरण सिंह, पद्म कुमार गुटगुटिया, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, एडीशनल प्राचार्य राजेश कुमार सिंह, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार उपस्थित थे.  

बच्चों को सम्बोधित करते हुए श्री तुलस्यान ने कहा कि जीवन में हमेशा अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सजग रहना चाहिए. हमेशा थिंक पॉजिटिव को अपना गुरू मंत्र बनाएं, तभी जीवन की बगिया महकेगी.  ध्वजारोहण के पश्चात् विशाल कक्ष कलावती सभागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये.