केडी पाण्डेय के गुट छोड़ने से संगठन कमजोर नहीं हुआ - संजीव सिंह 

धनबाद : झरिया विधायक संजीव सिंह ने मीडिया में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केडी पांडेय के जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) छोड़ने से संगठन कही से भी कमजोर नही पड़ने वाला है और न ही आगामी विधानसभा चुनाव में झरिया सीट जीतने के लिए भाजपा के लिए कोई मुश्किल साबित होनेवाली है. उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में भी केडी पांडेय का समर्थन  भाजपा को नही मिला था बावजूद भाजपा उम्मीदवार पीएन सिंह को झरिया क्षेत्र से 91 हजार मत मिले थे.  

झरिया विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा की यह पार्टी को तय करना है. पार्टी चाही तो चुनाव जरूर लड़ेंगे. गौरतलब है कि जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के संयुक्त महामंत्री केडी पांडेय संगठन को छोड़ बच्चा गुट में जा चुके है. केडी पांडेय कुंती गुट जनता मजदूर संघ में एक मुख्य पदाधिकारी माने जाते रहे है. शुक्रवार को संजीव सिंह कोर्ट में हाजिर होने के दरम्यान पत्रकारों से रूबरू हुए. ज्ञात हो कि नीरज सिंह हत्याकांड के आरोप में संजीव सिंह 29 महीने से धनबाद जेल में बंद है.