106 बूथों से बीस हज़ार सदस्य बनाने का लक्ष्य :- मधरेंद्र गोस्वामी

रिपोर्ट - बी के सिंह

निरसा :- भारतीय जनता पार्टी निरसा मंडल की बैठक निरसा भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन महामंत्री साधन रवानी ने किया, बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री सह सदस्यता प्रभारी मधुरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि निरसा मंडल के 19 पंचायतों के 106 बूथ से 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को एक-एक पंचायत का प्रभारी नियुक्त किया गया,  1 अगस्त से 7 अगस्त तक एक सौ कार्यकर्ता पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में विशेष अभियान चलाकर सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त करेंगे, इस दौरान वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा.  

मौके पर मौसमी तिवारी, तारापदों बाउरी, बबन ओझा, रामकिशन शर्मा, अशोक बाउरी, भोलानाथ पाल, मनोज पांडे, पानू बाउरी, निखिल सिंह, अख्तर खान, कुणाल रवानी, विजय महतो, साधन गोराई, धीरेंद्र तिवारी गुड्डू प्रसाद संदीप साहू, प्रदीप बाउरी आदि उपस्थित थे.