योजनाओं का शिलान्यास का उद्देश्य क्षेत्र में विकास करना : पी एन सिंह

रिपोर्ट- बंटी झा

एगारकुंड :- एगारकुंड दक्षिण के गायत्री कॉलोनी में माननीय सांसद पी एन सिंह के  द्वारा 2400000/- रुपए की लागत से 2 हजार फीट नाली तथा 200 फीट सड़क  का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर श्री सिंह ने बताया कि सबसे पहले तो वह गायत्री कॉलोनी के निवासियों को बधाई देंगे कि उनलोगों ने अपनी कॉलोनी को इतना स्वच्छ रखा हुआ है. ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद भी इतनी सफाई ऐसी  सफाई तो धनबाद की अच्छी अच्छी कॉलोनियों में भी नहीं देखी जाती. श्री सिंह ने कहा कि योजनाओं का शिलान्यास का उद्देश्य क्षेत्र में विकास करना है और भाजपा विकास की रणनीतिय पर काम करने में विश्वास रखती है. श्री सिंह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं महापर्व छठ की भी बधाई दी. मौके पर धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष रॉबिन गोराई,नप अध्यक्ष डब्लू बाउरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह, अनीता गोराई,मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, डी एन पाठक,पवन कर्ण शशिकांत दुबे,मनेजर राय,अखिलेश्वर तिवारी, मनोज राम,अनिल यादव,जगन्नाथ सिंह,  कृतिवास झा, मनोज यादव,अजय चौधरी, उमेश शर्मा, मनु अधिकारी, बिपिन बिहारी मंडल, हरी कुमार, श्रीराम बारी, अशोक गुप्ता, उमेश प्रसाद, बिकी सिंह, बंटी अग्रवाल, इसरार आलम, दीपक पाठक, छोटू पासवान,अरुण कुमार, विवेक पाठक, टुनटुन,रंजन,जय तिवारी, गुड्डू मोदी, मनोज राम, मिथिलेश साव, अर्जुन सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.