रेवाड़ी गैंगरेप : सेना ने कहा- कोई सैनिक अपराध में शामिल है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा

नई दिल्ली : हरियाणा के रेवाड़ी गैंगरेप मामले में सेना के एक जवान का नाम आने के बाद भारतीय सेना ने कहा है कि अगर कोई सैनिक अपराध में शामिल है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसे सख्त सजा दी जाएगी. हरियाणा पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया था कि इस अमानवीय गैंगरेप का मुख्य अभियुक्त सेना में कार्यरत है. हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा, ´मुख्य अभियुक्त सेना में कार्यरत है और इस समय राजस्थान में तैनात है. हम उसके खिलाफ वारंट ले रहे हैं. दो अन्य अभियुक्तों को भी जल्द पकड़ा जाएगा. ´


इस बयान के बाद भारतीय सेना के साउथ वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कामांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने कहा, ´अगर कोई सैनिक अपराध में शामिल है, हम पूरी मदद करेंगे कि वह व्यक्ति पकड़ा जाए और उस पर रेप का मुकदमा हो. हम अपराधियों को शरण नहीं देते हैं. ´ इसके साथ ही हरियाणा पुलिस ने इस मामले के अभियुक्तों का सुराग देने वालों के लिए एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है.


Web Title : REWARI GAIGAREP: THE ARMY SAID SOLDIER INVOLVED IN THE CRIME WILL NOT BE SPARED

Post Tags: