विश्व हिंदू परिषद् की नगर कार्यकारिणी गठित,नगर अध्यक्ष बने सुशील ठाकुर

बालाघाट. 6 मार्च को विश्व हिंदू परिषद् कार्यालय में नगर की बैठक आहूत की गई. जिसमें विहिप जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा की उपस्थिति में भगवान प्रभु श्री राम का पूजन कर बैठक की शुरुआत गई. जिसमें संगठन विस्तार को लेकर  नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया, ताकि संगठन को और गति मिल सके.

बैठक को संबोधित करते हुए  जिलाध्यक्ष श्री चावड़ा ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि  भारत त्यौहारों का देश है और हर त्यौहार को उत्सव के रूप में सामाजिक समरसता के साथ मनाने की हमारी प्रथा है. जिसमें होली भी हमारा एक बड़ा त्यौहार है. हम बड़ी संख्या में एक साथ मिलकर उत्सव के रूप में इसे मनाये. उन्होंने आगामी 22 मार्च को हिंदू नव वर्ष में सभी हिंदू भाइयों के घर भगवा ध्वज लगाने का ऐसा जागरण अभियान चलाने एवं रामनवमी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में नगर केंद्र में संपूर्ण समाज को एकत्रित होकर राम महोत्सव मनाने के लिए नगर के कार्यकर्ताओं को कार्य योजना बनाने की बात कही. बैठक में विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख चंदर दमाहे, जिला उपाध्यक्ष खेमेंद्र बाबा पारधी, जिला उपाध्यक्ष सुनील छोटू रंगलानी, जिला समरसता प्रमुख अमित त्रिपाठी, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख सतीश गंगवानी उपस्थित थे. इस दौरान नगर कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष यज्ञेश चावड़ा द्वारा की गई. जिसमें विहिप नगर अध्यक्ष सुशील सिंह ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष सतीश छुटवानी, नगर उपाध्यक्ष पीयूष बाघरेचा, नगर मंत्री धनंजय गोस्वामी, नगर सह मंत्री निशु कौशल, नगर गौ-रक्षा प्रमुख (विहीप) निमित वैध, नगर सत्संग प्रमुख प्रतिक भारतीया, नगर विशेष संपर्क प्रमुख निलेश पटेल, नगर सेवा प्रमुख आकाश डोंगरे,नगर सुरक्षा प्रमुख प्रतीक श्रीवास्तव, नगर प्रचार-प्रसार प्रमुख रजत श्रीवास्तव, नगर मिलन प्रमुख सौरभ ठाकुर, नगर गौ-रक्षा प्रमुख (बजरंग दल) विवेक गिरी को मनोनित किया गया है. सभी पदाधिकारियों के दायित्व की घोषणा   प्रणनाद के साथ की जाकर बधाई दी गई.


Web Title : SUSHIL THAKUR APPOINTED CITY PRESIDENT OF VISHWA HINDU PARISHAD