रागिनी सिंह ने समरेश सिंह को दी श्रद्धांजलि

धनबाद:   बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह की शव यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह शामिल हुईं. चंदनकयारी पहुंचकर उन्होंने समरेश सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया. परिजनों से मिलीं व संवेदना व्यक्त की. मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे.