विधायक गिरीश गौतम के विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने से भाजपा में खुशी,आसंदी का दायित्व गौरवान्वित क्षण-भटेरे

बालाघाट. मध्य प्रदेश विधानसभा के जारी बजट सत्र में सोमवार को रीवा के देवतालाब विधानसभा से चार बार के विधायक गिरीश गौतम को सर्वसम्मत निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने से भाजपा में खुशी का माहौल है. भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे ने कहा कि अंत्योदय से सर्वोदय की अभिकल्पना को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जमीनी नेता गिरीश गौतम को विधानसभा की आसंदी का महत्वपूर्ण दायित्व मिलना सही मायनों में गौरवान्वित क्षण हैं. उन्होंने विधायक गिरीश गौतम को सर्वसम्मत निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और सारे सदन का आभार व्यक्त किया है. अध्यक्ष भटेरे ने आगे कहा निःसंदेह इससे राष्ट्र सेवा, जन सरोकार एवं सामाजिक क्षेत्रों में जुटे हुए मानव प्रहरियो में यह संदेश जायेगा कि आज हम जिस प्राणपण से कार्य कर रहे हैं उसका फल अवश्य सुखदायी मिलता है, जो विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम के एकमतेन चुने जाने से परिलक्षित होता है. श्री भटेरे ने कहा वाकई में प्रदेश और आमजन को सच्चा सम्मान मिला हैं.  

संसदीय परंपराओं के जानकार, अलौकिक प्रतिभा के धनी और निष्ठावान कर्मयोगी गिरीश गौतम के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर आयुष एवं जलसंसाधन मंत्री रामकिशोर नानो कावरे, सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं  विधायक गौरीशंकर बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश दिलीप भटेरे, पूर्व सांसद केडी देशमुख, पूर्व विधायक डां योगेंद्र निर्मल, भगतसिंह नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन, उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा नेताम, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती लता एलकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षद भाई पटेल, गोपाल राव एलकर, भाजपा नेता किरण भाई त्रिवेदी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौसम हरिनखेरे, सुरेन्द्र गुड्डा मरकाम, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री निरंजन बिसेन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रवीण मेश्राम, राजकुमार रायजादा, गौरव पारधी, महेंद्र सुराना, अभय सेठिया, श्रीमती भारती पारधी, दिलीप चौरसिया, संजय खंडेलवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, राजेंद्र सिंह ठाकुर, उमेश देशमुख, सुधीर कुसरे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल धुवारे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर सहित भाजपा नेताओं ने बधाई और शुभकामनायें दी है.  


Web Title : MLA GIRISH GAUTAMS ASSEMBLY SPEAKER ELECTED UNOPPOSED, BJPS HAPPINESS, INESSION RESPONSIBILITY PROUD MOMENT BHATERE