वृद्धाश्रम में सर्व ब्राम्हण महिला मंडल ने मनाई रंगपंचमी, बुजुर्गो के साथ खेली गुलाल और फूलो की होली

बालाघाट. होली का त्यौहार-बड़े बुुजुर्गो के साथ थीम को लेकर सर्व ब्राम्हण महिला मंडल ने नगरीय क्षेत्र के भटेरा चौकी स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो के साथ होली की रंगपंचमी का उत्सव मनाया. यहां सर्व ब्राम्हण मलिा मंडल की अध्यक्ष संध्या दीक्षित और संरक्षक साधना शुक्ला ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गो को गुलाल का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया. जिसके बाद महिला मंडल की सभी महिलाओं ने सभी बुजुर्गो पर पुष्पवर्षा कर होली मनाई. साथ ही बुजुर्गो के साथ होली के गीतों पर जमकर नृत्य भी किया. कार्यक्रम के अंत मंे सभी बुजुर्गो को होली की रंगपंचमी के अवसर पर उनके साथ स्वल्पाहार किया.  इस दौरान महिला मंडल की बहनो में शशि पुरोहित, मंजुला तिवारी, सरला दुबे, कविता पाराशर, गोल्डी मिश्रा, किरण तिवारी, किरण मिश्रा, आरती शुक्ला, सीमा शुक्ला, अमृता शर्मा, लोचन मिश्रा, श्वेता मिश्रा, लता उपाध्याय सहित अन्य महिलाए उपस्थित थी.  


Web Title : SARV BRAHMIN MAHILA MANDAL CELEBRATES RANG PANCHAMI AT OLD AGE HOME, PLAYS HOLI WITH GULAL AND FLOWERS