चीन से बदला लेना है मोदी जी पेट्रोल-डीज़ल मूल्य वृद्धि कर भारत की जनता से नहीं- विक्की

धनबाद. मार्क्सवादी समन्वय समिति परसबनिया  पंचायत कार्यालय के पास एक दिवसीय धरना देते हुए आए दिन डी़जल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि किए जाने के खिलाफ मासस सिंदरी अध्यक्ष अशोक महतो(अरुण) के नेत्तृव मे जमकर विरोध दर्ज कर  सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल वृद्धि मूल्य वापस लेने और कोल ब्लॉक नीलामी बन्द करने की मांग की गई.  

मायुमो अध्यक्ष विक्की ने बोला कि चीन से बदला लेना है मोदी जी भारत की जनता से नही  जो कि आप पेट्रोल-डीज़ल की मुल्य बढ़ा रहे है और इस से पहले भी वामपंथी- सरकार की गलत नीतियों का विरोध हमेशा करते आये है और आगे भी करेंगे.

विरोध मे मुख्य रूप से सिंदरी अध्यक्ष अशोक महतो(अरुण), मायुमो अध्यक्ष विक्की पंडित, मनोज रवानी,जगतु महतो,संतोष महतो, परिमल महतो, टिंकू महतो,मुक्ति महतो, सुखदेव बाउरी, गणेश महतो,अजय गोराई, विशाल बाउरी, अजित दास, अशोक दास, लालटू, मिथुन मल्लिक, संजय रवानी, कमलेश पासवान, संभु महतो,सूरज महतो,तारा चंद महतो इत्यादि लोग मौजूद थे