मानव सेवा ही साथ जाता है बाकी सब यहीं रह जाता है : राज सिन्हा

कतरास. मानव सेवा ही साथ जाता है बाकी सब यहीं रह जाता है मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं उपरोक्त बातें शुक्रवार को कतरास बाजार के सामाजिक संस्था डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा संस्थान राजेंद्र क्लब एनजीओ में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कही.

बताते चलें कि  लॉक डाउन हो जीत होने के बाद 29 मार्च से लगातार संस्थान के द्वारा   हजारों लोगों को भोजन वितरण किया जा रहा है शुक्रवार को 63 वें दिन भोजन वितरण करने के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा संस्थान पहुंचे.

 उन्होंने संस्थान के बाहर भोजन वितरण किया. इसके साथ ही अकाशकिनारी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी संजय सिंह भी भोजन वितरण करने के लिए पहुंचे. संस्थान के बाहर भोजन वितरण के साथ ही आदिवासी बहुल क्षेत्र शाखाटांड एवं राजबाड़ी बावरी टोला जाकर लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया.

परियोजना पदाधिकारी संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं का मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि दुखियों का सेवा करने से उसका फल तुरंत प्राप्त होता है जो आपको नजर नहीं आता है. संस्थान के सभी सदस्यों को निस्वार्थ भावना से सेवा करने के लिए तहे दिल से बधाई भी दिया. इसके साथ ही संस्थान को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा कोरोना वारियर्स प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर संस्थान के संरक्षक पंकज सिन्हा अध्यक्ष अशोक चौरसिया सचिव विनोद रजक शिवेश विश्वकर्मा शैलेंद्र सिन्हा चंदन मोदक पंकज हजारी अरविंद सिन्हा रखो हरी पटवा प्रदीप सिन्हा राहुल रजक किशन पंडित दीपक रवानी आदि मौजूद थे.