लोयोला स्कूल में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर में धरना पर बैठे

चिरकुंडा(बंटी झा) :- वैश्विक संकट कोरोना संक्रमण काल  के बीच अभिभावक- और निजी स्कूल प्रबंधन के बीच टकराव कम होता नहीं दिख रहा है. कोरोना काल की अवधि की फीस को लेकर पूर्व से ही अभिभावक और निजी स्कूल प्रबंधन के साथ सरकार औऱ शिक्षा विभाग आमने- सामने हैं.  

इसी  कड़ी में  शनिवार  को  चिरकुंडा  स्थित  लोयोला  स्कूल में  सैकड़ों की संख्या  में  पहुंचे अभिभावक स्कूल  परिसर  में  धरना  पर  बैठ  गए और  स्कूल  के  प्राचार्य को  सामने  आकर  फीस  को  लेकर  अभिभावकों के  साथ  बात करने की  बात पर  अड़  गए.

जब  दो  घंटे  तक  स्कूल  के  प्राचार्य  अभिभावकों  के  समक्ष  नहीं  आये  तो  अभिभावकों  का  आक्रोश  सातवें  आसमान  पर  दिखा अभिभावकों  ने  शोर  शराबा  शुरू कर  दिया  अभिभावकों  का  गुस्सा  देख  स्कूल  प्रबंधन  वार्ता  के  लिए  तैयार  हुए.

अभिभावकों  की  तरफ  से  एक  प्रतिनिधिमंडल  स्कूल  के  प्राचार्य से  मिलकर  स्कूल  का  री  एडमिशन  फी  एवं  लाकडाउन  पीरियड  के  दौरान  तीन  माह  का  फीस  नहीं  लेने  की  बात  प्राचार्य  के  समक्ष रखा.

स्कूल  के  प्राचार्य  ने  शिक्षकों  को तनख्वा  देने  का  रोना  रोते हुए  कहा  की  वो  अभिभावकों  के  प्रस्ताव  पर  विचार कर  एक  सप्ताह  के  अंदर  री  एडमिशन  एवं  ट्यूशन फीस पर  कितना  छूट  देंगे  उसकी  जानकारी  अभिभावकों  को  देने  का  काम  करेंगे  तब  जाकर  अभिभावक  शांत  हुए.

इधर  अभिभावक  संघ के  सदस्य चांदन  शर्मा  ने  कहा  की  निरसा  चुकी  काफी  पिछड़ा  इलाका  है  और  यहाँ  के  ज़्यादातर  अभिभावक माध्यम  वर्गीय  परिवार  से  आते  है  इसलिए  अभिभावकों  की परेशानी  को  देखते  हुए  स्कूल  प्रबंधन  से  विनती  करने  आये  है  की  स्कूल  प्रबंधन  इसपर  विचार कर  बीच  का  रास्ता  निकालने  का  काम  करे  वही  स्कूल  के  प्राचार्य  पर  मनमानी  करने  का  आरोप  श्री  शर्मा ने  लगाया.