निरसा में भाजपा,मासस व झामुमों को छोड़कर दर्जनों लोग आजसू से जुड़े

निरसा(बंटी झा) :  आजसू के निरसा प्रखंड अध्यक्ष  राकेश मंडल के नेतृत्व में वेलकुपा पंचायत में शनिवार को आम सभा का आयोजन किया गया. सभा में दर्जनों की संख्या में लोग मासस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा को छोड़कर आजसू पार्टी में शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता निरसा प्रखंड अध्यक्ष राकेश मंडल ने किया वही मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो उपस्थित हुए.   सभा को सम्बोधित करते हुए मंटू महतो ने कहा  कि 17/6/2023 को आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के धनबाद आगमन को लेकर सभा की गई है. जिसमे उनके आने की तैयारी पर चर्चा किया गया. उन्होंने कहा कि निरसा के पावन क्रन्तिकारी धरती से हजारों की संख्या में आजसू कार्यकर्ता धनबाद में सुप्रीमो सुदेश महतो के  स्वागत करने के लिए उपस्थित होगे. आजसू पार्टी सदैव जल, जंगल जमीन की लड़ाई लडते आई है. गरीबों के हक की लड़ाई के लिए सदैव आगे है.   कार्यक्रम में मुख्यरूप से केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो, केंद्रीय सदस्य सफीक आलम, महिला जिला अध्यक्ष गीता देवी, सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो, कलियासोत प्रखंड अध्यक्ष पप्पू मंडल और कलियासोल प्रखंड प्रमुख विवेक कुमार मंडल, मुखिया राजीव मंडल, भोला चौधरी, आसिस गोराई उपस्थित रहे.