झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक, स्व.राजीव गाँधी की जयंती प्रदेश भर में धूमधाम से मनाने का निर्णय

धनबाद / रांची :  झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक कांग्रेस कार्यालय रांची में महिला कांग्रेस झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में किया गया. बैठक का संचालन धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्व राजीव गांधी जी की 75 वीं जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और लोगों को राजीव गांधी जी के विचारों से अवगत कराया जाएगा.

वहीं 22 अगस्त 22 को दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी भाग लेंगी. दिल्ली में आयोजित सम्मेलन के बाद राष्ट्रीय महिला कांग्रेस  अध्यक्ष सुष्मिता देव का झारखंड आगमन होगा. जिसमें काफी जोश के साथ उनका स्वागत किया जाएगा.

मौके पर सीता राणा ने कहा कि महिला कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहरत प्रदर्शन को लेकर प्रतिबद्ध है और बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ने व कांग्रेस के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है. सीता राणा ने देश मे धार्मिक उन्माद फैलाने, अर्थव्यवस्था में गिरावट, महिलाओं व बच्चियों पर यौन हिंसा की बढ़ती घटना पर भाजपा सरकार की निंदा की और देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया.

बैठक में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि से जानकी देवी, रिंकू देवी, शकुंतला देवी, आरती कुमारी, अख्तरी खातून, कुसमी देवी, बेला देवी, कौशल्या देवी शामिल थी.