गणतंत्र दिवस पर किसान समारोह का आयोजन

धनबाद: गणतंत्र दिवस के मौके पर भूली मोड़ स्थित एक निजी संस्थान पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई किसानों को सम्मानित किया गया.  

किसानों को नई फसल और उन्नत किस्म की फसल लगाने की जानकारी भी दी गई. इस जगह पर किसानों को पृथ्वी और पर्यावरण पर्यावरण को बचाने संबंधी जानकारी दी गई और उन्होंने उन्नत तरीके से खेती की भी जानकारी दी गई.  

संस्थान के लोगों ने कहा ने कहा कि अब धरती की पैदावार कम हो गई है और किस तरीके से कम मेहनत में ज्यादा पैदावार हो इस तरीके पर जोर दिया गया साथ ही साथ किसानों को इसकी जानकारी भी दी गई.

आपको बता दें कि इस निजी संस्थान में किसानों को जानकारी देने वाले लोग आज हैप्पी को अपनाकर अच्छी खासी कमाई के साथ-साथ लोगों और किसानों को जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं.  

संस्थान में शामिल लोग आईटी इंजीनियरिंग को छोड़कर ऑर्गेनिक तरीके से किसानी करने के लिए आए हुए हैं और किसानों को इस संबंध में नई-नई जानकारी भी दे रहे हैं. लोगों ने हर हाल में पृथ्वी को बचाने संबंधी जानकारी किसानों को दी.