70 वीं जयंती के अवसर पर याद किये गए शहिद मनीन्द्र नाथ मंडल

धनबाद : शहीद मनींद्र नाथ मंडल मेमोरियल सोशल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट सरायढेला ने शनिवार को झारखण्ड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहिद मनीन्द्र  नाथ मंडल की 70 वीं जयंती मनायी. शहीद मैदान सरायढेला में उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया.

समारोह में मुख्य  रूप से विधायक अरूप चटर्जी पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, भाजपा नेता धरणीधर मंडल, झामुमो पूर्व जिला अध्यक्ष कंसारी मंडल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहें.  मौके पर विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि मनींद्र नाथ मंडल झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता थे. साथ ही उन्होंने विस्थापितों के हक लिए लड़ाई लड़ी. उन्होंने दहेज विरोधी आंदोलन भी चलाया. वहीं रेखा मंडल अपने शाहिद पति को याद करते समय अत्यधिक भावुक हो गयी थी.